पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ईंट भट्टे से पकड़े गए सभी अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को मिली जमानत, वापस भेजेंगे

ईंट भट्टे से पकड़े गए सभी अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को मिली जमानत, वापस भेजेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराना| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलवर द्वारा कारागृह में निरुद्ध बांग्लादेशी महिला, बच्चों एवं पुरुषों को रिहा करने के निर्देश के बाद उपखंड मजिस्ट्रेट नीमराना ने 11 बांग्लादेशी पुरुष बंदियों को जमानत पर छोड़ने के आदेश दिए हैं। महिला और बच्चों को पहले ही छोड़ा जा चुका है। ये सभी 33 बांग्लादेशी 23 अप्रैल को माजरीकलां-रोड़वाल में अन्नू ईट भट्टा से पकड़े गए थे। पुलिस ने इन्हें उपखंड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से जेल भेज दिए गए। हाल ही इनकी जमानत नहीं होने पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने जवाब तलब किया था। इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के निर्देश पर एसडीएम ने बांग्लादेशी 11 महिला व बच्चों को 16 मई की जमानत स्वीकार कर ली थी। अब बांग्लादेशी पुरुष फैजुद्दीन अली, अनीचुर अली, रतन कुमार, मिजेनूर, मोहम्मद शफीई उल इस्लाम, दुल्लाल मोहम्मद, शाह आलम, आबिद, मिनसार, शोहिद मियां, शाहनूर को भी दस-दस हजार रुपए के स्वयं के मुचलके पर रिहा करने के आदेश दिए। उपखंड मजिस्ट्रेट ने आदेश में कहा कि उनके खिलाफ कोई अन्य प्रकरण लंबित नहीं हो तो रिहा कर दिया जाए।

बांग्लादेशी बोले- हमारी लाखों रुपए की मजदूरी नहीं मिली, दिला दो : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के तालुका विधिक सेवा समिति बहरोड के पैनल अधिवक्ता जितेंद्र सामरिया ने बताया कि बांग्लादेशी महिला-पुरुषों ने अन्नू ईंट भट्टा मालिक द्वारा 6 माह की मजदूरी नहीं दिए जाने की शिकायत देकर मजदूरी दिलाने की मांग अलवर एसपी से की है। फिलहाल सभी बंदी कारागृह में ही हैं। उनके वापिस बांग्लादेश भेजने की तैयारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...