पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेवाड़ी के वकील से मारपीट के मामले में ज्ञापन सौंपा

रेवाड़ी के वकील से मारपीट के मामले में ज्ञापन सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराना. पदाधिकारियों को समर्थन पत्र सौंपते हुए नीमराना के अधिवक्ता।

नीमराना| नीमराना ग्राम न्यायालय में अभिभाषक संघ नीमराना की बैठक एडवोकेट ज्ञान सिंह एवं बार एसोसिएशन बावल जिला रेवाड़ी हरियाणा के अध्यक्ष के आव्हान पर बुलाई गई। अधिवक्ताओं की बैठक में हरियाणा से आए हुए बार संघ के पदाधिकारियों द्वारा भिवाड़ी थाना पुलिस थाना अधिकारी द्वारा रेवाड़ी बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट विजय सिंह यादव के साथ की गई गैरकानूनी मारपीट गिरफ्तारी को लेकर विरोध जताया तथा स्थानीय अभिभाषक संघ से समर्थन मांगा। इस मौके पर नीमराना अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राव मुकेश यादव, की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर हरियाणा बार एसोसिएशन रेवाड़ी एवं बावल के अधिवक्ताओं को समर्थन दिया गया। इस मौके पर नीमराना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष उदयसिंह यादव व प्रमोद कुमार यादव तथा विजयसिंह चौहान अादि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...