पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुन्नदड़दास महाराज का जागरण आयोजित

चुन्नदड़दास महाराज का जागरण आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराना. भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए गायक कलाकार।

भास्कर न्यूज | नीमराना

उपखंड क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित रोड़वाल-अबलपुरा में डोकवाली आश्रम पर चुन्नदड़दास महाराज का पांचवां वार्षिक मेला एवं भंडारा सहित जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरण समारोह में गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर अल सुबह तक समा बांध दिया। मंगला आरती के साथ दो दिवसीय मेले का समापन हुआ। कार्यक्रम संयोजक एवं रोड़वाल ग्राम पंचायत सरपंच यशवंत भागवत ने बताया कि रोड़वाल-अबलपुरा में डोकवाली आश्रम पर चुन्नदड़दास महाराज का दो दिवसीय पांचवां वार्षिक मेला एवं भंडारे का आयोजन गुरुवार से शुरू होकर शुक्रवार सुबह तक चला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. आरसी यादव व अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान सविता मनोज यादव ने की। भंडारे में सुबह से ही मंदिर पर ग्रामीणों का तांता लगा रहा। रात 9:00 बजे से जागरण का आयोजन किया जिसमें गायक कलाकार सुरेंद्र भाटी, सरिता कश्यप, संजय पटेल, कुमारी अंजली, कंचन यादव, गजर सिंह भाटी पार्टी द्वारा बाबा के भजनों कि एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर उनकी महिमा का गुणगान किया। डोकवाली आश्रम के महंत महेंद्रदास जी महाराज ने ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया।

खबरें और भी हैं...