पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन

30 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरीकलां | माजरीकलां में रविवार को ग्राम पंचायत द्वारा 30 लाख रुपयों के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। ग्राम विकास अधिकारी रतन लाल ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा माजरीकलां और माजरी खुर्द में करवाए गए 6 विकास कार्यों का सरपंच संतलाल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि नीमराना प्रधान सविता मनोज यादव द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों द्वारा प्रधान और अतिथियों का साफा माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान सविता यादव, साक्षर भारत मिशन ब्लाक समन्वयक मनोज यादव, सरपंच संतलाल, कांग्रेस जिला महासचिव विक्रम चौहान, पंचायत समिति सदस्य अरविंद, पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मवीर माजर, उपसरपंच यशवंत आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...