पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक शिक्षिकाओं का पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आज से

शिक्षक-शिक्षिकाओं का पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमराना | प्रमुख शासन सचिव स्कूल शिक्षा राजस्थान सरकार एवं जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान अलवर के निर्देशानुसार कक्षा 1 से 5 में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के छः दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार से शुरु किया जा रहा है। नीमराना ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्याम सुंदर यादव ने बताया कि शिक्षक शिक्षिकाओं के छः दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमराना किया जा रहा है। कक्षा 1 से लेकर पांचवीं तक अध्यापन कराने वाली हिंदी एवं पर्यावरण शिक्षा से जुड़ी हुई शिक्षिकाओं का 21 मई से लेकर 26 मई तक 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित संस्था प्रधानों को आदेशित किया कि उक्त कार्मिकों को प्रशिक्षण हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यमुक्त करे। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी संभागियों को संबंधित विषयों की पाठ्य पुस्तकें एवं सीसीई की सामग्री लाने के भी निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...