नीमच | प्रदेश में किसानों से 2018-19 में प्याज खरीदी के लिए 34 जिलों की 51 मंडी अधिसूचित घोषित की गई है। इनमें किसानों से भावांतर भुगतान योजना के तहत प्याज की खरीदी की जाएगी। अधिसूचित मंडियों में घोषित अवधि में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसान भावांतर भुगतान योजना का लाभ लेने के लिए मंडी प्रांगण में घोष नीलामी के तहत अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों को प्याज विक्रय कर सकेंगे।