पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को जल्द मिलेगी 6 अत्याधुनिक कक्षों की सौगात

पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों को जल्द मिलेगी 6 अत्याधुनिक कक्षों की सौगात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला मुख्यालय पर स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों को जल्द ही छह नए अत्याधुनिक कक्षों की सौगात मिलेगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 3.53 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 40 कॉलेजों में जहां वर्तमान में 2500 से अधिक नियमिति विद्यार्थी है वहां अतिरिक्त कक्ष बनाने की स्वीकृति दी है। पीजी कॉलेज में 3650 विद्यार्थी अध्ययनरत है। जो पुराने कमरों में ही अध्ययन कार्य करते हैं। इन विद्यार्थियों को जल्द ही अत्याधुनिक कक्षों की सौगात मिलेगी। ताकि वे हाईटेक संसाधनों के साथ पढ़ाई कर सकेंगे। राशि स्वीकृत होने के बाद जल्द ही कमरों का काम शुरू हो जाएगा। इनके बनने पर विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था को लेकर जो समस्या है उसका समाधान हो जाएगा। कॉलेज ने 12 अतिरिक्त कक्ष का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इस पर विभाग ने छह कमरों के निर्माण की स्वीकृति दी है।

मंजूरी

उच्च शिक्षा विभाग ने 3 करोड़ 53 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी

ये सुविधाएं रहेंगी

विद्यार्थियों की क्षमता के हिसाब से कॉलेज भवन में कक्षों का निर्माण होगा। इसका प्रस्तावित नक्शा आदेश मिलने के बाद निर्माण एजेंसी पीआईयू या लोक निर्माण को मिलेगा। इन कमरों में आधुनिक क्लास रूम, मूट कोर्ट सहित कम्प्यूटर सेक्शन आदि भी बनाए जाएंगे। इन कमरों में एक हजार विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे।

विद्यार्थी लंबे समय से कर रहे थे मांग

विद्यार्थियों की बरसों पुरानी मांग पर विधायक दिलीपसिंह परिहार प्रयासों से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तथा उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया सौगात दी है। दिलाई है। 38 वर्ष पुराने भवन के कमरों में पानी टपकता है। भवन भी जर्जर होने के कारण कई बार विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा था। विधायक परिहार के प्रयासों से नए कमरों की स्वीकृति मिली है।

खबरें और भी हैं...