जावद क्षेत्र के मोरवन में सहकारी साख समिति में गेहूं घोटाला पर थाने में केस दर्ज हुआ है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को शिकायत मिलने पर सोसायटी प्रबंधक और खरीदी प्रभारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
16 मई को मोरवन से वेयरहाउस के लिए निकले दो ट्रकों को रुकवा कर सिटी थाने में खड़ा कराया। सिविल सप्लायर और खाद्य अधिकारी की टीम ने गेहूं की जांच की। इसमें गेहूं अमानक निकला जिसकी रिपोर्ट मिलने पर कलेक्टर ने अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मोरवन सोसायटी प्रबंधक राजेंद्र सिंह चूंडावत और खरीदी प्रभारी राजाराम पर केस दर्ज कर दोनों ट्रक से गेहूं जब्त किया।