नीमच | सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के तत्वावधान में मप्र सेक्टर के परिचालन क्षेत्र में स्थित बटालियनों एवं ग्रुप केंद्रों के मध्य हाॅकी प्रतियोगिता हुई। शनिवार शाम को प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। इसमें मेजबान सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र नीमच विजेता तथा आरएएफ-107 उप विजेता रही। मुख्य अतिथि उप कमांडेंट आरआर मीना ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नीरज कुमार एवं सहायक कमांडेंट श्रीजीत बहान उरांव, सहा. कमा. (मंत्रा) बी.एस. बघेल, अजय कुमार थापा, देवीसिंह तथा आरपी सिंह तथा अधिकारी व जवान उपस्थित थे।