नीमच | मप्र पटवारी संघ के बैनर तले स्थानीय पटवारी संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के पटवारियों ने शनिवार को रिकॉर्ड तहसीलदार को सौंप दिया। इसके बाद अर्जित अवकाश पर चले गए। तहसीलदार गोपाल सोनी का कहना है जरूरत पड़ने पर पटवारियों का अवकाश समाप्त कर ड्यूटी पर बुलाया जाएगा। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर पटवारी चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। 16 मई को भोपाल में महारैली निकाली। इसमें प्रदेश के सभी जिलों के पटवारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अगले चरण में 31 मई तक काली पट्टी बांधकर अतिरिक्त हल्कों का त्याग कर भू अभिलेख के अतिरिक्त अन्य समस्त कार्यों का बहिष्कार करेंगे।