नीमच | कर्नाटक में 3 दिन से चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम का आज कोर्ट के निर्णय के बाद पटाक्षेप हो गया। भाजपा के ढाई दिन के मुख्यमंत्री यदुरप्पा को बहुमत साबित नहीं करने पर इस्तीफा देना पड़ा। जो न्याय प्रणाली और लोकतंत्र की जीत है। यह बात कांग्रेस जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पटेल ने कही। उन्होंने कहा अब कर्नाटक में कांग्रेस व जेडीएस मिलकर सरकार बनाएगी। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की जीत पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। शहर अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना प्रवक्ता ब्रजेश मित्तल, ओम दीवान, सुरेश सिंह जायसवाल, उमराव सिंह गुर्जर, डॉ. पृथ्वी सिंह वर्मा, मुकेश पोरवाल, राकेश अहीर, मनोहर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।