किसानों को कृषि, मत्स्यपालन, मुर्गीपालन, रेशम पालन एवं पशुपालन आदि गतिविधियों की उन्नत तकनीकी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री किसान विदेश अध्ययन यात्रा लागू की है। इसमें कृषि, मत्स्यपालन, मुर्गीपालन, रेशम पालन एवं पशुपालन आदि गतिविधियों को अपनाने वाले किसानों का चयन किया जाना है।
किसानों को आवेदन निर्धारित प्रारूप में मय सहपत्रों सहित 22 मई शाम 5 बजे तक कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वितीय तल कलेक्टोरेट में जमा करवाना होंगे। चीन विदेश अध्ययन यात्रा के दिशा निर्देश एवं निर्धारित आवेदन तथा अन्य जानकारी कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के शाखा प्रभारी रमेश चौहान सहायक संचालक कृषि से प्राप्त कर सकते हैं। विदेश अध्ययन पर जाने वाले किसानों को आवेदन पत्र, पासपोर्ट, स्वयं के पासपोर्ट फोटो, तीन वर्ष का आयकर रिटर्न, कृषक ऋण पुस्तिका भाग 1 एवं 2 की प्रमाणित छायाप्रति, पांच साला खसरा, बी-1 खतौनी की सत्यापित प्रतिलिपि, माह के बैंक स्टेटमेंट पेपर सील एवं हस्ताक्षर सहित तथा पेनकार्ड, आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न कराना अनिवार्य है। सूक्ष्म परीक्षण जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाकर पात्र तीन कृषकों के नाम विदेश अध्ययन यात्रा के लिए वरिष्ठालय भोपाल को भेजे जाएंगे।