नीमच | रोटरी क्लब, प्रेस क्लब, लायनेस क्लब व आईएमए के तत्वावधान में वरिष्ठ पत्रकार व मीसाबंदी गोपाल खंडेलवाल की स्मृति में रविवार को ‘स्वास्थ्य व प्रसन्न दिल’ विषय पर रोटरी सामुदायिक भवन में सेमिनार होगा। मेदांता के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. भारत रावत मुख्य वक्ता होंगे। वे हार्ट पेशेंट के साथ आमजनता के लिए दिल से संबंधित सवाल के जवाब (परिचर्चा) देंगे। बेस्ट सवाल करने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। मेदांता हेल्थ कार्ड का वितरण किया जाएगा। पंजीकृत गंभीर हृदय रोगी का मेदांता की टीम द्वारा निःशुल्क जांच की जाएगी तथा डॉ. रावत द्वारा परामर्श दिया जाएगा।