पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 735 गांवों में विद्यार्थी करेंगे लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक

735 गांवों में विद्यार्थी करेंगे लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने और सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप योजना शुरू की है। इसके तहत गर्मियों की छुट्टी में विद्यार्थी गांव, ढाणियों और कस्बों में जाकर सफाई कर ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक करेंगे। अभियान से जुड़ने वाले विद्यार्थियों और काॅलेज को 10 हजार से 2 लाख तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के साथ मिलकर 1 मई से 31 जुलाई के बीच कार्यक्रम होंगे।

विद्यार्थियों को तीन स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। पहले विश्वविद्यालय स्तर, द्वितीय में राज्य स्तर तथा तृतीय में राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण-पत्र के साथ नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। जाजू गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य एनके डबकरा ने बताया केंद्र सरकार से प्राप्त नोटिफिकेशन नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है।

यह होगी प्रक्रिया

प्रतिभागियों को मिलेगा एसबीआईएस प्रमाण-पत्र योजना में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इंटर्नशिप पूरी करने और मूल संस्थान से इसकी मंजूरी मिलने पर एसबीआईएस सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इंटर्न के लिए दो क्रेडिट दिए जाएंगे। कॉलेज, यूनिवर्सिटी और राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 3 टीमों का चयन होगा।

खबरें और भी हैं...