नीमच | पटवा एकेडमी फॉर एजुकेशन के तत्वावधान में स्कूल परिसर में आयोजित समर कैंप का शनिवार को समापन समारोह हुआ। संगीत शिक्षक पल्लब मजूमदार के निर्देशन में धवल पाटीदार, अनुभव गट्टानी, आयुष पंचोली ने गानों और विभिन्न वाद्ययंत्रों पर, प्राची जैन की जुगलबंदी की और प्रस्तुति दी। कराते में अनीता मालव द्वारा सेल्फ डिफेंस के गुर सीखाए। बच्चों ने हाथों से पत्थर तोड़ने जैसे हैरतंगेज कारनामे प्रस्तुत किए। कला शिक्षक दीपक बट्ट द्वारा प्रशिक्षित बच्चों ने कैनवास पेंटिंग्स, कैली ग्राफी आर्ट, क्ले मॉडलिंग का प्रदर्शन किया। रियांशी जैन ने सकारात्मकता विषय पर भाषण दिया। 18 गतिविधियों के सर्वोच्च प्रतिभागियों को निर्देशिका रश्मि पटवा व प्राचार्य आरके शर्मा ने मेडल तथा सर्टिफिकेट दिए।