पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 155 किमी सड़कें खोदी, डामरीकरण 12 किमी पर, बारिश में होगी परेशानी

155 किमी सड़कें खोदी, डामरीकरण 12 किमी पर, बारिश में होगी परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीवरेज लाइन के लिए करीब 155 किमी सड़कें खोदी गई। इसमें से मात्र 12 किमी सड़कों को ही सुधारा गया। ऐसे में बारिश पूर्व पूरे शहर की सड़कों की दशा नहीं सुधरेगी। इससे जनता को बारिश के चार महीने परेशानी में गुजारना पड़ेंगे। नपा अध्यक्ष, सीएमओ दावा कर रहे थे कि पूरे शहर की सड़कों को बारिश से पहले सुधार कर लोगों को राहत दी जाएगी। अब यह दावा सिर्फ दिखावा साबित हो रहा है।

शहर में 321 किमी सीवरेज लाइन डालने के लिए पहले प्रमुख सड़कें फिर कॉलोनी, मोहल्ले की सड़कों को खोद दिया। पाइप डालने के बाद ठेकेदार द्वारा भराव भी सही नहीं किया अब यह सड़कें वाहन चालक व रहवासियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। दिनभर वाहनों के निकलने पर धूल के गुबार से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। बारिश पूर्व सड़कों को सुधारने का नपा अधिकारियों ने दावा किया था। अब तक किसी भी सड़क की दशा नहीं सुधारी। बारिश के दौरान जर्जर हो चुकी सड़कों ने दुपहिया वाहन लेकर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। जिन कॉलोनी व मोहल्लों में सड़कें सीमेंट-कांक्रीट की थी उन्हें भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। वर्तमान में स्कीम नं. 34, 36, स्टेशन रोड, भगवानपुरा क्षेत्र एवं महावीर मार्ग के दोनों रोड पर डामरीकरण हो चुका है।

टैगोर मार्ग, मैसी चौराहा से प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टेंड से नीमच मार्ग एवं मूलचंद मार्ग, कलेक्टोरेट से स्कीम नं.9 तक के मुख्य मार्ग पर सीवरेज लाइन का काम किया जाना है।

300 मीटर की खुदाई के बाद करना थी मरम्मत

सीवरेज पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को इस हालत में छोड़ दिया।

यहां सबसे ज्यादा हालत खराब

बगीचा नं. 10, महाराणा बंगला, बगीचा नं. 4, 5, 13, 34, 36, 51 से 60, एकता काॅलोनी, आंबेडकर काॅलोनी की अधिकांश सड़कें जर्जर हो गई है। नपा ने कई वर्षों से इन सड़कों को नहीं सुधारा अब सीवरेज के कारण खुदाई की। ऐसे में बारिश में इन क्षेत्र के लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। बगीचा नं 10 में कई जगह काली मिट्टी बेहद चिकनी है। बारिश के दौरान इस मार्ग से दुपहिया वाहन तो दूर पैदल चलना भी संभव नहीं होगा।

पहले मरम्मत फिर करेंगे खुदाई

निर्माण एजेंसी को सीवरेज लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत करने के बाद आगे की खुदाई के निर्देश दे रखें है। बारिश में रहवासियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए खुदाई का कार्य 15 जून से बंद करवा देंगे। पहले पुरानी सड़कों की मरम्मत के बाद ही नई जगह पर खुदाई की अनुमति दी जाएगी। एनआर मंदरा, उपयंत्री, नपा

सीवरेज लाइन के लिए 300 मीटर खुदाई कर पाइप डालने के बाद पहले उस हिस्से को ठीक करना था। उसके बाद अगले भाग की खुदाई की जाना थी। लेकिन नपा व जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया और ठेकेदार ने अपनी मनमानी करके सड़कों की खुदाई की। जिससे पूरे शहर की सड़कें जर्जर हो गई। शहर चंद्रभवन मार्ग, प्रताप मार्ग, नपा के पीछे वाले गलियों में सीमेंट-कांक्रीट किया। पुरानी पुलिस लाइन से सिटी मार्ग , शिक्षक काॅलोनी, विकास नगर, हुड़को काॅलोनी, माधव गंज मोहल्ला, मेहनोत नगर सहित अन्य क्षेत्र में सड़कों की हालत नहीं सुधरी है। सीवरेज का काम जुलाई में पूरा करना है। अभी जिस तरह का काम बाकी है उससे अनुमान लगाया जा सकता है इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में अभी एक वर्ष ओर लगेगा।

खबरें और भी हैं...