ब्राह्मण सोशल ग्रुप पक्षियों के लिए आज बांटेगा सकोरे
नीमच | भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर ब्राह्मण सोशल ग्रुप द्वारा गर्मी में पक्षियों को दाना-पानी की उपलब्धता के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे 40 चौराहे पर नि:शुल्क सकोरे वितरित किए जाएंगे। पुखराज मित्तल एवं अनिल मोटवानी के सानिध्य में होने वाले कार्यक्रम में अध्यक्ष चेतन व्यास आैर सचिव जेसी शर्मा ने ग्रुप, महिला शक्ति एवं युवा शक्ति के सदस्यों से उपस्थित होने का अनुरोध किया।