परशुराम महोत्सव में लोक गीत पर सास-बहू ने दी प्रस्तुति
परशुराम जयंती महोत्सव के तहत परशुराम सेना महिला तीन दिनी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को टाउन हाल में डांस एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें मुख्य आकर्षण सास-बहू और मां-बेटी का डांस रहा। महिलाओं ने गेंदा फूल, तू कितनी अच्छी है प्यारी है मां... गीत और लोक गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी तो पंडाल तालियों से गूंज उठा। महिलाओं ने म्हारा कीर्तन में रस बरसाओ.., सजीला मेरा श्याम मोहे रंग दे प्रीत रंग में... भजन की प्रस्तुति दी।
महोत्सव में भगवान परशुराम पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में समाज के बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया। महिलाओं और युवतियों ने सेल्फी लेकर हर पल को यादगार बनाया। आयोजन की सभी ने सराहना की। मुख्य अतिथि सुनीता भारद्वाज, नीलिमा शर्मा थीं। महिला संगठन अध्यक्ष अर्चना तिवारी, शोभा शर्मा, किरण तिवारी, किरण शर्मा, आशा भट्ट, अनिता जोशी, निर्मला उपाध्याय, नीरज शर्मा, मीना मनावत, सुनीता शर्मा, दर्शना जोशी, सुमन शर्मा सहित समाज की महिलाएं उपस्थित थीं। संचालन संगीता शर्मा ने किया।
जयंती
महिला संगठन ने टाउन हॉल में डांस, खेलकूद तथा परशुराम पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की
आज निकलेगी शोभायात्रा
परशुराम जयंती महोत्सव में बुधवार सुबह 8.30 बजे गांधी वाटिका से शोभायात्रा निकलेगी। में पुरुष सफेद और महिलाएं केसरिया परिधान में शामिल होगी।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। इनसेट : प्रस्तुति देती महिलाएं।
बघाना में परशुराम जन्मोत्सव आज से
नीमच | अभा ब्राह्मण समाज बघाना द्वारा भगवान परशुराम जयंती महोत्सव पर पांच दिनी कार्यक्रम बुधवार से किए जाएंगे। सुबह 8.30 बजे विष्णु शर्मा के निवास बालाजी धाम पर परशुराम भगवान की आरती होगी। गुरुवार शाम 4 बजे जूनियर वर्ग की स्लो साइकिल रेस, युवतियों एवं महिलाओं के लिए चेयर रेस होगी। 21 अप्रैल को शाम 4 बजे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 1 मिनट गेम एवं 22 अप्रैल को शाम 5 बजे नर्बदेश्वर महादेव मंदिर रेलवे फाटक से चल समारोह निकलेगा।