पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सायबर अपराधों से किसान जागरूक रहें, एटीएम के गोपनीय पिन नहीं बताएं : एसपी

सायबर अपराधों से किसान जागरूक रहें, एटीएम के गोपनीय पिन नहीं बताएं : एसपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी परिसर में मंगलवार को किसान कनेक्ट कार्यक्रम हुआ। किसानों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। जिले की सभी मंडियों में किसान कनेक्ट योजना से संबंधित कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को जागरूक करना है।

एसपी टीके विद्यार्थी ने कहा देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का प्रमुख योगदान है। किसान आर्थिक ढांचे की रीढ़ है। यदि ये खुश और संपन्न रहेंगे तो देश प्रगति करता रहेगा। किसानों को आर्थिक धोखाधड़ी से बचाने के लिए ‘‘किसान कनेक्ट‘‘ कार्यक्रम किया है। एसबीआई बैंक मैनेजर नवीन ओस्तवाल, कॉर्पोरेशन बैंक के मैनेजर अनिल बलवानी ने कहा किसान मंडी एवं व्यापारियों से लेनदेन के समय एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग करें, आर्थिक पहचान जैसे - बैंक खाता, किसान क्रेडिट कार्ड, एटीएम, आधार की जानकारी किसी से सांझा नहीं करें। एएसपी जितेंद्रसिंह पंवार ने किसानों में सायबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाने, एटीएम फ्राड, वेयर हाउस, सोलर प्लांट, मोबाइल टाॅवर लगवाने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी, कम्प्यूटर एवं मोबाइल से सुरक्षित डिजिटल लेनदेन करने, साक्षरता के साथ इंटरनेट उपयोग को प्रोत्साहित करने के प्रति जागरूक किया गया। टीआई गिरवरसिंह कैंट, वीडी जोशी बघाना, मंडी सचिव राजेंद्र बघेल उपस्थित थे।

किसान कनेक्ट योजना के दौरान किसानों को जानकारी देते एसपी विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...