प्रशिक्षण... बच्चों को बताया आग बुझाने का तरीका
नीमच | अफीम एवं क्षारोद कारखाना की केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की अग्नि शमन सेवा इकाई ने मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को अग्नि सुरक्षा के उपाय बताए। बच्चों को बुझाने का प्रशिक्षण दिया। महाप्रबंधक एचएन मीणा, इंस्पेक्टर मुकेश चतुर्वेदी ने अग्नि से बचाव की जानकारी दी। बच्चों से सवाल का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए। महाप्रबंधक मीणा ने बताया हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाना है ताकि आग लगने की स्थिति में बिना झिझक के अग्नि शमन उपकरणों का उपयोग कर आग पर नियंत्रण कर सके। सुरक्षा बल के जवानों ने फायर ब्रिगेड की मदद से लाइव प्रदर्शन किया। सीआईएसएफ यूनिट के सहायक रमेश बिष्ट ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह के उद्देश्य बताए। प्राचार्य एके दीक्षित तथा स्कूल स्टाफ उपस्थित था।