पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘सम्मान यात्रा के नाम पर नौटंकी कर रही भाजपा’

‘सम्मान यात्रा के नाम पर नौटंकी कर रही भाजपा’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | प्रदेश की जनता का शिवराज सरकार से मोह भंग हो गया है। पहले किसानों पर गोलियां चलवाई। अब सम्मान यात्रा निकालकर भाजपा नेता नौटंकी कर रहे हैं। यह बात पूर्व मंडी अध्यक्ष उमरावसिंह गुर्जर ने प्रेस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि जो सरकार किसानों का सम्मान नहीं करती वहीं गांव-गांव में यात्रा निकालती है। भावांतर योजना का आम किसान को फायदा नहीं मिल रहा है। समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों की उपज तीन दिन बाद खरीदी जा रही है। ऐसे में तीन दिन तक किसान को केंद्र के चक्कर लगाने पर आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। गुर्जर ने कहा कि सरकार किसानों को उपज का बोनस देना चाहती है तो मूल राशि में ही बोनस जोड़कर भुगतान करना चाहिए।

जल मंदिर का किया शुभारंभ-सेंट थाॅमस स्कूल काॅमर्स क्लब के विद्यार्थियों ने मैनपुरिया शनि मंदिर के सामने जल मंदिर का शुभारंभ किया। सांसद सुधीर गुप्ता, नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार, पुलकित पटवा, किशोर शास्त्री मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...