पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालिका से ज्यादती के विरोध में कैंडल मार्च निकाला, श्रद्धांजलि दी

बालिका से ज्यादती के विरोध में कैंडल मार्च निकाला, श्रद्धांजलि दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | देश के जम्मू कश्मीर में 8 वर्षीय बालिका से ज्यादती कर हत्या करने तथा उत्तर प्रदेश व गुजरात के सूरत में बालिका के साथ हुई ज्यादती की घटना के विरोध में जिला महिला कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष आशा सांभर के नेतृत्व में ज्ञान मंदिर विधि महाविद्यालय के समीप शहीद पार्क पर कैंडल जलाकर ज्यादती के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। जिलाध्यक्ष सांभर ने कहा कि संबंधित राज्य की सरकार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें बचाने में जुटी हुई हैं। किसी भी धार्मिक स्थल पर इतनी बड़ी घटना देश को शर्मसार कर रही है। कठुआ, उन्नाव, भोपाल, सूरत आदि स्थानों की ज्यादती की घटना ने देश सहित विश्व को झकझोर दिया है। जम्मू कश्मीर के कठुआ में बच्ची हत्या पर उसे श्रद्धांजलि दी गई। शहर अध्यक्ष सपना श्रीवास्तव, पार्षद नसीम बानो लापो आपा, रईसा बी, नजमा बी, परवीन बी, लीला बंसल, शराफत अली, महाविद्यालय छात्रा दिव्या शक्तावत, स्वीटी प्लास, नूतन प्लास, हेमलता कर्णिक उपस्थित थीं।

‘आप’ ने कैंडल मार्च निकाला

नीमच |
जम्मू-कश्मीर के कठुआ, उत्तर प्रदेश के उन्नाव, सूरत में मासूम बच्चियों के साथ ज्यादती की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार शाम 7 बजे विजय टाॅकीज चौराहे पर कैंडल मार्च निकाल कर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। केंद्र सरकार से कठोरतम कानून बनाने की मांग की। महिला शक्ति की लोस क्षेत्र प्रभारी राजिंदर कौर, मंडल अध्यक्ष गुड्डी बाई, राखी बाई, चंदा बाई, रेहाना बी, लक्ष्मी, नवीन कुमार अग्रवाल, लविश कनौजिया, जोसेफ जडसन, मधुसूदन परवाल उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...