पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बघाना में चौथे दिन सप्लाई, वह भी 25 मिनट 35 हजार लोग हो रहे पानी के लिए परेशान

बघाना में चौथे दिन सप्लाई, वह भी 25 मिनट 35 हजार लोग हो रहे पानी के लिए परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के उपनगर बघाना में तीसरे दिन मात्र 25 मिनट पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसके कारण क्षेत्र में जलसंकट की स्थिति बन गई है। नपा के जिम्मेदार समस्या निराकरण करने की बजाए दावा कर रहे हैं कि क्षेत्र में 45 मिनट पानी वितरण किया जा रहा है। अमृत योजना का बहना करके अधिकारी कुछ समय बाद पर्याप्त जलापूर्ति की बात कह रहे हैं। जबकि क्षेत्र की 35 हजार आबादी को रोज हैंडपंप व अन्य जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जहां सुबह से शाम तक भीड़ लगी रहती हैं। ऐसे में कई परिवार महंगे दाम में निजी टैंकर से पानी मंगवा रहे हैं।

बघाना क्षेत्र में 90 के दशक में 13.60 लाख लीटर क्षमता की टंकी का निर्माण किया गया था। इसके बाद से अब तक क्षेत्र के पांच वार्डों में दो गुना हो गई। लेकिन नपा ने यहां पानी सप्लाई के लिए संसाधन नहीं बढ़ाए। बरसों पुरानी पाइप लाइन से तीन दिन छोड़कर पानी सप्लाई किया जा रहा है। पुरानी लाइन पर अधिक दबाव होने पर लीकेज व फूटने से पानी व्यर्थ चला जाता है। अमृत योजना के तहत क्षेत्र में नई लाइन डालने का काम पूरा नहीं होने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। नाका नंबर चार निवासी राजेश कुमार और माया जायसवाल ने बताया वार्ड में लगे सार्वजनिक नलों पर नंबर लगाना पड़ते हैं। सप्लाई का समय कम होने के कारण कई बार बर्तन खाली ही वापस लाना पड़ते हैं। जायसवाल कॉलोनी अलकाबाई ने बताया ने नलों में पर्याप्त पानी नहीं आने पर निजी टैंकर से पानी मंगवाना पड़ रहा है। मेहनोद नगर के हिमांशु शर्मा ने बताया अमृत योजना में घर-घर कनेक्शन देकर भरपूर पानी उपलब्ध करवाने का नपा अधिकारी खोखले दावे कर रहे हैं। जिन घरों में कनेक्शन दिए वहां भी पानी नहीं पहुंच रहा है। इसी तरह सिटी के कुछ क्षेत्रों में योजना के तहत फव्वारा चौक तक 24 इंची पाइप लाइन डालकर छावनी क्षेत्र सहित कॉलोनियों में बनी टंकियों को जोड़ कर तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। सिटी के 27 हजार लोगों पानी उपलब्ध होने में परेशानी हो रही है।

400 रुपए में खरीद रहे टैंकर का पानी: श्रीनाथ कॉलोनी शैतान बस्ती के साथ अन्य कॉलोनियों में पानी की समस्या है। लोगों को 400 रुपए देकर पानी के टैंकर डलवाना पड़ रहे हैं। यही स्थिति रही तो मई में स्थिति गंभीर हो जाएगी।

बघाना क्षेत्र में सुबह से शाम तक इस तरह पानी के भटकते हैं लोग।

सभापति का दावा: क्षेत्र में 45 मिनट तक करते हैं पानी सप्लाई

जलकल सभापति मिश्रीलाल रियार ने कहा कि बघाना में 45 मिनट जल सप्लाई किया जा रहा है। अमृत योजना में बघाना की सभी कॉलोनी व गली, मोहल्लों में पाइप लाइन डाली जा रही है। यह काम पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में कहीं पर पानी की समस्या आ रही है तो अधिकारियों को उसके निराकरण के निर्देश दिए जाएंगे।

पांच वार्डों में अलग-अलग दिन वितरित किया जा रहा पानी

बघाना में हर तीसरे दिन पानी सप्लाय अलग-अलग दिन किया जा रहा है। एक टंकी जो पुरानी है। उसके अलावा अन्य संसाधन नहीं है। ऐसे में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने नपा ने नई पाइप लाइन का काम जल्द पूरा करवाकर गर्मी में पर्याप्त पानी सप्लाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...