अधिकारी आवेदनों का त्वरित निराकरण करें
नीमच | कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान 146 लोगों ने आवेदन देकर समस्याएं बताई। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें। जिपं सीईओ कमलेश भार्गव, डिप्टी कलेक्टर वीके सिंह, वंदना मेहरा एसडीएम आदित्य शर्मा उपस्थित थे।