पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम कन्यादान सहित 3 समाज के सम्मेलन आज

सीएम कन्यादान सहित 3 समाज के सम्मेलन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षत तृतीया पर बुधवार को मुख्यमंत्री कन्यादान सहित विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलन होंगे। मांगलिक कार्यक्रम के चलते मंगलवार को बाजार से जमकर खरीदी के कारण भीड़ रही। मुख्य बाजार टैगोर मार्ग, नया बाजार, सराफा बाजार क्षेत्र में आयोजन समिति सहित लोग खरीदारी करते नजर आए। ज्वेलरी, किराना, कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री और उपहार की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। इधर शादी ब्याह के चलते रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही।

अक्षय तृतीया

विवाह सम्मेलन के लिए बाजार में दिनभर खरीदारी करने वालों की रही भीड़, कन्यादान योजना की तैयारी पूरी

यहां होंगे आयोजन

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना...मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बुधवार को शाउमावि क्रमांक 2 में 30 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। सीएमओ संजेश गुप्ता ने बताया कोई भी विवाह योग्य वर-वधू आवेदन के साथ 2 फोटो, राशनकार्ड, आधार कार्ड, अंकसूची तथा समग्र आईडी की छायाप्रति जमा करवाकर योजना का लाभ ले सकते है।

पाटीदार समाज के 53 जोड़ों का विवाह...जीरन में पाटीदार समाज का चतुर्थ सम्मेलन समाज धर्मशाला में होगा। इसमें 53 विवाह जोड़ों का विवाह के लिए पंजीयन हुआ है। बुधवार सुबह 7.30 बजे गणपति स्थापना, दोपहर 3 बजे बरात का आगमन, रात 11 बजे वरमाला एवं पाणीग्रहण संस्कार एवं आशीर्वाद समारोह होगा। पं. विक्रम शर्मा केलूखेड़ा विवाह संपन्न करवाएंगे।

धाकड़ समाज के 42 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे...जावद में धाकड़ समाज परगना का 9 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा। समिति अध्यक्ष घीसालाल अन्याणा ने बताया गुरुद्वारा परिसर में तुलसी माता के साथ 42 जोड़ों का विवाह होगा।

प्रत्येक नागरिक जिम्मेदारी समझकर करे सहयोग

नीमच | मप्र शासन सामाजिक न्‍याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के निर्देशानुसार प्रत्येक निकाय में मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजना तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन होंगे। कलेक्‍टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अक्षय तृतीया पर बुधवार को होने वाले समाजों के सम्मेलन में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने एवं उसे समाप्त करने के लिए आम जनता व नागरिकों से अपील की है। प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में प्रशासन एवं पुलिस को सहयोग दें। बाल विवाह प्रतिशोध अधिनियम 2006 के अधीन बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है।

खबरें और भी हैं...