शिक्षक, कर्मचारी 30 तक ई-सेवा पुस्तिका अपडेट करें
नीमच | स्कूल शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत शिक्षक व कर्मचारी अपनी ई-सेवा पुस्तिका का अपडेशन खुद कर सकेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षकों व कर्मचारियों को स्वयं अपनी लॉगइन आईडी से सेवा पुस्तिका अपडेट करने की सुविधा दी है। शिक्षक व कर्मचारी ई-सेवा पुस्तिका में 30 अप्रैल तक संशोधन करा सकेंगे।