पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेबसाइट पर पता चलेगा किस गांव में कितनी बिजली खपत

वेबसाइट पर पता चलेगा किस गांव में कितनी बिजली खपत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली वितरण कंपनी द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत एमपीडब्ल्यू जेड डॉट कॉम पर विशेष सॉफ्टेवयर की मदद से ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत गांवों में खपत के साथ बिजली चोरी का पता भी आसानी से लग जाएगा। इसके लिए सभी फीडर को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद किसी भी फीडर से जुड़े गांव में बिजली चोरी का प्रयास किए जाएगा तो इसकी ऑनलाइन जानकारी मिल जाएगी। विभाग के अधिकारी तत्काल संबंधित गांव में पहुंचकर कार्रवाई कर सकेंगे। इसके लिए डाटा ऑनलाइन करने का कार्य शुरू हो गया है।

बिजली कंपनी द्वारा जिले के सभी सर्किलों के फीडर अनुसार डाटा एचसीएल को उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें बिजली की इनपुट एनर्जी फीडर के अनुसार अपलोड की जाएगी। उपभोक्तााओं को बिजली आपूर्ति और बिजली चोरी की जानकारी मिलेगी। सर्किल के फीडर अनुसार सिस्टम को ऑनलाइन करने के बाद बाकी सर्किल में ऑनलाइन होंगे। इसके अलावा उपभोक्त हेल्पलाइन नंबर 1912 पर फोन कर बिजली संबंधित किसी भी समस्या का समाधान करवा सकेंगे। यह सुविधा प्रतिदिन 12 घंटे उपलब्ध रहेगी।

खबरें और भी हैं...