पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टैगोर मार्ग और फ्रूट मार्केट में फिर लग गए ठेले

टैगोर मार्ग और फ्रूट मार्केट में फिर लग गए ठेले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के टैगोर मार्ग व फ्रूट मार्केट की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कुछ समय पहले जिला प्रशासन व नपा ने संयुक्त कार्रवाई की थी। यहां हाथ ठेला व्यापारियों को निर्धारित स्थान पर खड़े रहकर कारोबार करने की हिदायत दी थी। कुछ समय बाद ही नपा के प्रयास विफल हो गई। 40 फीट चौड़े मार्ग पर सुबह से रात तक जगह-जगह अतिक्रमण के कारण मार्ग 20 फीट का ही रह जाता है। ऐसे में दिन में कई बार यहां जाम की स्थिति बनती है।

टैगोर मार्ग पर फव्वारा चौक से रघुनंदन चौराहे तक ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए डिवाइडर बनाए। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण पूरे मार्ग पर डिवाइडर के सहारे दोनों तरफ एक दर्जन से अधिक हाथ ठेला व्यापारी यहां खड़े हो जाते हैं। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा भी सड़क पर सामान रख दिया जाता है। इसके कारण दिनभर ट्रैफिक जाम होता है।

पुलिस को देखकर भाग जाते ठेले वाले-टैगोर मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो जाता है। सूचना पर यातायात पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंचती है तो हाथ ठेले वाले पुलिस को देखकर इधर-उधर भाग जाते हैं। लेकिन पुलिस के जाते ही फिर पुरानी स्थिति निर्मित हो जाती है। इन लोगों को नपा द्वारा निर्धारित स्थान उपलब्ध नहीं कराने के कारण रोज यही हालत बनते हैं। उधर सीएमओ संजेश गुप्ता ने कहा मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

अतिक्रमण
सड़क किनारे व डिवाइडर के पास ठेले खड़े रहने से दिन में कई बार जाम लगने से यातायात होता है बाधित
कारोबार पर असर
हाथ ठेला व्यापारियों के सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े रहने के कारण यातायात जाम हो जाता है। इसके कारण लोग इस मार्ग की जगह दूसरे रास्ते से आवागमन करना उचित समझते हैं। मुख्य बाजार होने के कारण भीड़ का दबाव रहता है। मयंक जैन, स्थानीय व्यापारी, टैगोर मार्ग,नीमच

कई बार हो जाता है विवाद

टैगोर मार्ग व नया बाजार में हाथ ठेला व्यापारियों का जमावड़ा लगा रहता है। दुकानों के सामने ठेला खड़ा करके व्यापार करने वाले व्यापारियों व दुकानदारों के बीच कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है। दुकानदारों ने कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। संजीव गुप्ता, नयाबाजार।

खबरें और भी हैं...