पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिर पर नीली टोपी लगाकर निकाली वाहन रैली, जय भीम के गूंजे जयकारे

सिर पर नीली टोपी लगाकर निकाली वाहन रैली, जय भीम के गूंजे जयकारे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती शनिवार को उत्साह से मनाई। सुबह 11 बजे गांधी वाटिका से अजा, अजजा के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त रूप से चल समारोह निकाला। इसमें युवा हाथों में भीम ध्वज, सिर पर नीली टोपी लगाए जय भीम के जयकारे लगाते चल रहे थे। करीब आधा किमी लंबी रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आंबेडकर सर्कल पहुंची। जहां प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रैली में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा सजाई थी। इसके पीछे युवा कतारबद्ध वाहनों पर सवार होकर जयकारे लगाते चल रहे थे।

भाजपा ने दोपहर 1.30 बजे जिला कार्यालय तपोभूमि पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिलाध्यक्ष हेमंत हरित सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन विनोद नागदा ने किया।

सरवानिया महाराज. नगर के अांबेडकर वार्ड में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिपं सदस्य कारूलाल चौहान, विधायक प्रतिनिधि सुरेश जाट, सांसद प्रतिनिधि शिवम राजपुरोहित, नप उपाध्यक्ष घीसालाल मकवाना, नगर उपाध्यक्ष चंद्रनारायण पालीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल महामंत्री अकील भाई ने संबोधित किया। संचालन नगर अध्यक्ष भूपेश देवड़ा ने किया। महामंत्री प्रहलाद परमार, प्रकाश योगी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बबलू भाई उपस्थित थे। इसी तरह जावद ब्लाॅक कांग्रेस, युकां, किसान कांग्रेस, नगर कांग्रेस, सेवादल एवं एनएसयूआई के तत्वाधान में आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नाथूलाल रेगर, तुलसीराम चोहरा, गंगाराम मेघवाल, कुशाल रेगर, केशुराम चोहरा एवं ओंकारलाल चौहरा का शाल श्रीफल से स्वागत किया। संचालन नीलेश रावल किया। आभार पार्षद प्रतिनिधि जगदीश चौहरा ने माना। भाजपा मंडल द्वारा दोपहर 1 बजे डाक बंगला में कार्यक्रम किया। मंडल अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, सोसायटी अध्यक्ष कचरूलाल गुजर, अजा मंडल अध्यक्ष रामपाल सोलंकी, सांसद प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र चरण, मंडी डायरेक्टर शंकरलाल वर्मा उपस्थित थे।

शहर में अजा, अजजा के विभिन्न संगठनों द्वारा निकाले चल समारोह में शामिल समाज के लोग।

आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी।

मनासा में माल्यार्पण कर किया याद
मनासा | डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शनिवार को भाजपा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अजा, अजजा बस्ती पड़दा में आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों को चॉकलेट बांटी गई। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष छाया गोस्वामी थी। मंडल मंत्री गोविंद दानगढ़, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मदन चौहान, गोपाल काला, विष्णु ठेकेदार, जुगल चौहान उपस्थित थे। संचालन डाॅ. राकेश गोस्वामी ने किया। आभार विष्णु ठेकेदार ने माना।

खबरें और भी हैं...