रोज अभ्यास से खेलों में मिलती है सफलता
नीमच | खेलों में नियमित अभ्यास से सफलता मिलती है। प्रतियोगिता में हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। यह बात ज्ञानोदय इंटरनेशनल की चेयरपर्सन, डाॅ माधुरी चौरसिया ने शनिवार को तेनसिन कान कराते एसोसिएशन के प्रशिक्षण शिविर शुभारंभ पर कही। डाॅ. मनीष चमडिय़ा, डाॅ. मनीषी चमडिय़ा, सरिता गोयल विमल गोयल, आशीष गोयल अतिथि थे।