पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदर्श ग्राम भरभडिय़ा में 30 लोगों ने दिए आवास के आवेदन

आदर्श ग्राम भरभडिय़ा में 30 लोगों ने दिए आवास के आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंबेडकर जयंती पर भरभडिय़ा में ग्रामसभा का आयोजन किया गया।

नीमच | सांसद आदर्श ग्राम भरभडिय़ा के चारभुजा मंदिर पर शनिवार को आंबेडकर जयंती पर सरपंच हंसा जाट की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई। इसमें 30 लोगों ने पीएम आवास योजना के आवेदन दिए। सचिव राजेंद्र कुमार नागर ने शासन के एजेंडे की जानकारी दी। नोडल अधिकारी पटवारी कैलाशचंद्र पाटीदार, सहायक सचिव अजय पाटीदार, सेल्समैन जगदीश पाटीदार, एएनएम॰ कुसुम शिव सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे। इससे पहले डाॅ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण उन्हें याद किया। भीम सेना के दिनेश मालवीय के नेतृत्व में गांव के मुख्य मार्ग पर बाबा साहब की प्रतिमा लगाने की मांग करते हुए सरपंच जाटव को ज्ञापन सौंपा। अनिल मालवीय, सुनील मालवीय, श्याम मालवीय, बगदीराम मालवीय मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...