पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमृत योजना में शहर को अब मई बाद ही मिल सकेगा पानी

अमृत योजना में शहर को अब मई बाद ही मिल सकेगा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की 1.30 लाख आबादी को अमृत योजना के तहत भरपूर पानी के लिए एक महीने और इंतजार करना होगा। नगर पालिका व निर्माण कंपनी द्वारा मार्च में काम पूरा होने का दावा किया था। इसके तहत 105 किमी पाइप लाइन डाली जा चुकी है। शहर के कुछ क्षेत्रों को भी योजना में शामिल किया है। ऐसे में करीब 30 किमी लाइन बिछाई जाएगी। यह काम 15 मई तक पूरा होने की संभावना है। उधर नई लाइन से कनेक्शन देने का काम भी धीमी गति से चल रहा है।

अमृत योजना में शहर के सभी अवैध नल कनेक्शन को वैध करने की प्रक्रिया नगर पालिका द्वारा की जा रही है। करीब 10 हजार कनेक्शन में से अब तक 1200 कनेक्शन ही वैध किए हैं। बाकी का काम चल रहा है। 1500 पुराने कनेक्शन को नई लाइन से जोड़ा जाएगा। इस तरह करीब 20 हजार से अधिक नल कनेक्शन हो जाएंगे। प्रत्येक घर में मीटर लगाए जाएंगे इससे पानी की खपत का पता चल सकेगा। कनेक्शन वैध करवाने के लिए संबंधित उपभोक्ता को नगर पालिका में 2500 रुपए जमा करवाना होंगे। इसके बाद प्रति महीने 120 रुपए जलकर के लिए जाएंगे। नपा अधिकारियों ने पहले फरवरी में तथा फिर मार्च में योजना का काम पूरा कर पानी सप्लाई का दावा किया था। लेकिन समय पर काम पूरा नहीं होने के कारण अब एक महीने और समय-सीमा बढ़ा दी है। वर्तमान में तीन छोड़ कर पानी सप्लाई किया जा रहा है। योजना शुरू होने पर लोगों को भरपूर पानी मिलने लगेगा।

यहां चल रही टेस्टिंग-शहर में 105 किमी पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो गया है। इसके के तहत स्कीम नं. 36बी, विकास नगर 14/2 एवं 14/3,इंदिरा नगर, कोचट्टा काॅलोनी में लाइन की टेस्टिंग के साथ घरों में पानी सप्लाई किया जा रहा है। जबकि नीमच सिटी व बघाना क्षेत्र में लाइन डालने का काम पूरा होते ही टेस्टिंग शुरू हो जाएगी। नपा के सहायक यंत्री एनआर मंदारा ने बताया प्रोजेक्ट रिवाइज्ड होने के कारण करीब 30 किमी क्षेत्र में और लाइन बिछाई जाना है। इस कारण काम पूरा होने में एक महीने की देरी हो रही है।

बकाया जलकर जमा कराना जरूरी
नपा द्वारा योजना के तहत अवैध कनेक्शनों को वैध करने के साथ पुराने कनेक्शनों को भी नई लाइन से जोड़ा जा रहा है। इसके जलकर की राशि के बकायादारों को राशि जमा कराने पर ही योजना से जोड़ा जाएगा। इसमें 10 हजार से अधिक की राशि बकाया होने पर उन्हें शिफ्टिंग चार्ज के रुप में 3500 रुपए जमा करवाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही कनेक्शन की नई लाइन में शिफ्टिंग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...