लोक अदालत में अधिक से अिधक क्लेम प्रकरणों का निराकरण करें
लोक अदालत की तैयारी बैठक में निर्देश देते जिला न्यायाधीश व्यास।
नीमच | जिला मुख्यालय सहित तहसील न्यायालय में 22 अप्रैल को लोक अदालत लगेगी। इसकी तैयारियों को लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीपकुमार व्यास के मार्गदर्शन में मंगलवार दोपहर में विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी व अधिवक्ताओं की प्रोसिडिंग बैठक पक्षकारों की उपस्थिति में हुई।
जिला न्यायाधीश व्यास ने कहा क्लेम प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण किया जाए। इससे पक्षकारों को शीघ्र न्याय दिलाने में लोक अदालत की सार्थकता सिद्ध हो सकती है। जिला विधिक सहायता अधिकारी शक्ति रावत ने बताया लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला न्यायाधीश व्यास के मार्गदर्शन एवं सचिव जेसी राठौर के निर्देशन में जिले की पैरा लीगल वॉलंटियर द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कैंपेन, पंपलेट वितरित कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।