जाजू गर्ल्स कॉलेज में दीक्षांत समारोह मई में
नीमच | सीताराम जाजू गर्ल्स कॉलेज में 23वां दीक्षांत समारोह मई में होगा। इसमें वर्ष 2016 व 2017 के पीएचडी धारकों तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं की प्रावीण्य सूची के अभ्यर्थियों को उपाधि एवं यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा व परीक्षा प्रभारी डॉ. पीसी रांका ने अभ्यर्थियों से दीक्षांत समारोह में उपाधि व पदक प्राप्त करने के लिए 2 मई तक एमपी ऑनलाइन पर पंजीयन करवाना अनिवार्य होगा।