पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद, कलेक्टर व विधायक ने लगाई झाड़ू

सांसद, कलेक्टर व विधायक ने लगाई झाड़ू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को जिला चिकित्सालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। सांसद सुधीर गुप्ता, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह, विधायक दिलीपसिंह परिहार और नपाध्यक्ष राकेश जैन ने झाड़ू लगाई।

सांसद गुप्त‍ा ने कहा 2 अक्टूबर 2014 गांधी जयंती से देश के सभी नगरों, ग्रामों, कस्बों में सफाई अभियान शुरू किया। इसके परिणाम आज सभी जगह सफाई के क्षेत्र में काफी परिवर्तन नजर आ रहा है। इस स्वच्छता मिशन अभियान को सभी ने स्वीकार है। इस अभियान में हम सभी को सक्रिय भागीदारी निभाना आवश्यक है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा स्वच्छता में देश का पहला जिला हो, इसके लिए प्रयास जारी है। जिपं अध्यक्ष अवंतिका जाट, सीईओ कमलेश भार्गव, सीएमएचओ डॉ. पंकज शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

स्वच्छता अभियान के तहत अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाते जनप्रतिनिधि।

खबरें और भी हैं...