पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निर्देश... लोक अदालत का व्यापक प्रचार प्रसार करें

निर्देश... लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | जिला व तहसील न्यायालयों में 22 अप्रैल को लोक अदालत का आयोजन होगा। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार व्यास की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें न्यायाधीश ने लोक अदालत में विभागों द्वारा बकाया राशि जमा करने पर दी जाने वाली छूट का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इससे लाभान्वित करने का आह्वान किया। उन्होंने नपा सीएमओ को जलकर, संपत्ति कर एवं बिजली कंपनी को विभाग के समझौते योग्य लंबित एवं प्री लिटिगेशन के प्रकरणों का लोक अदालत में निराकरण के लिए निर्देश दिए। जिला विधिक सहायता अधिकारी शक्ति रावत सहित अधिवक्ता व विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...