ब्राह्मण के आशीर्वाद से इंसान धन्य हो जाता है- मेहता
शास्त्र एवं शस्त्र शक्ति के प्रणेता व भगवान विष्णु के अंशावतार परशुराम का जयंती महोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया। परशुराम सेना महिला मंडल द्वारा वाहन रैली एवं शोभायात्रा निकाली गई। सुबह 9.30 बजे गांधी वाटिका के समीप बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली। जो प्रमुख प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस गांधी वाटिका पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुई।
धर्मसभा में नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. जसराज मेहता ने कहा ब्राह्मण दिशा दिखाने ने वाला होता है। उसके आशीर्वाद से व्यक्ति धन्य हो जाता है। पं. मिथलेश नागर ने कहा ब्राह्मणों का इतिहास गौरवमयी रहा है। जब-जब ब्राह्मण ने धर्मजागरण का शंखनाद किया, तब-तब देश में बदलाव आया है। महंत अयोध्यादास महाराज ने कहा सर्व ब्राह्मण एक है। हम बिखर जाएंगे तो ब्राह्मण समाज की नींव डगमगा जाएगी। परशुराम सेना के संरक्षक पं. राकेश भारद्वाज, भूपेंद्र गौड़, किरण शर्मा ने भी संबोधित किया। महंत धर्मदास त्यागी, महिला मंडल जिलाध्यक्ष अर्चना तिवारी, मीना मानावत उपस्थित थे। संचालन प्रो.एलएन शर्मा ने किया। शहर में निकली शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। समाज के युवा दुपहिया वाहन पर केसरिया पताका लहराता हुए भगवान परशुराम के जयकारे चल रहे थे।
परशुराम जयंती महोत्सव
शहर में परशुराम सेना महिला मंडल द्वारा बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शहर में निकाली वाहन रैली व शोभायात्रा, जगह-जगह स्वागत
रैली में शामिल परशुराम सेना महिला मंडल के पदाधिकारी एवं समाज की महिलाएं।
ब्राह्मण समाज ने मनाई जयंती
मनासा | सकल ब्राह्मण समाज एवं परशुराम सेना ने सुबह 10 बजे मंशापूर्ण बालाजी मंदिर पर पूजा-अर्चना व महाआरती कर प्रसादी बांटी गई। मुकेश शर्मा ने बताया 22 अप्रैल को वाहन रैली, 23 को पूजन, शोभायात्रा, प्रवचन होंगे। महाआरती व पूजन पं. गोविंद उपाध्याय ने करवाया। दिनेश व्यास, डाॅ. आरके जोशी, सुनील यजुर्वेदी, अजय तिवारी, अनूप व्यास, मदनलाल उपाध्याय, महेश पुरोहित, लाला नागदा, महेश भट्ट, महेंद्र उपाध्याय, पवन रावल, मोहित जोशी, पंकज शर्मा, अरुण पाणेरी मौजूद थे। संचालन पंकज तिवारी ने किया। आभार ललित ओझा ने माना।
सरवानिया महाराज | अभा परशुराम सेना परशुराम जयंती पर 21 अप्रैल को शाम 4 बजे शिव मंदिर से शोभायात्रा निकालेगी। यह सर्वोदय कॉलेज परिसर पहुंचेंगी। जहां धर्मसभा के बाद प्रसादी का आयोजन होगा।