छह माह में 12 गांवाें में शुरू होगी पेयजल योजना
पीएचई पेयजल संकट से निपटने के लिए जिले के तीनों ब्लॉक के लिए करोड़ों की योजना शुरू करने वाला है। नीमच, मनासा और जावद विकासखंड के लिए 6 करोड़ 43 लाख 76 हजार रुपए की पेयजल योजनाओं का काम छह माह में कराया जाएगा। इससे चार हजार लोगों को राहत मिलेगी।
प्रशासन ने जिले में बंद पड़ी जल परियोजनाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। पीएचई ने 12 नई योजनाओं के टेंडर जारी किए हैं। पीएचई ईई एमएस भिड़े ने बताया चयनित गांवों में आरसीसी पेयजल टंकी निर्माण कराया जाएगा। सम्पवेल बनाकर सबमर्सिबल पंप लगाया जाएगा। एक ओपनवेल पंप के साथ पाइप लाइन डाली जाएगी। वाटर प्यूरीफायर उपलब्ध कराया जाएगा। घर घर नल कनेक्शन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। एचडीपीई पाइप, जीआई पाइप, डीआई पाइप के साथ ऑटोमेटिक वाटर लेवल , ईडीकेटर के साथ कई सुविधाएं दी जाएगी। निर्माण एजेंसी को छह माह में काम पूरा करना होगा। योजना का काम होने पर लाइनों की टेस्टिंग के साथ लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा और जलसंकट की समस्या हल की जाएगी। हर गांव में कनेक्शन होने के बाद संबंधित निर्माण एजेंसी को दो साल तक पेयजल योजना का संचालन भी करना होगा। निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ काम करना होगा।
स्वीकृति
करीब 4 हजार लोगों को पेयजल संकट से मिलेगी मुक्ति, 6.43 करोड़ रुपए की योजना के हुए टेंडर
जानिए किस गांव में कितने लाख की योजना
ग्राम योजना की लागत नल कनेक्शन
घसुंडी जागीर 58.34 लाख रुपए 630
अरनिया बोराना 51.25 लाख रुपए 478
सेमली चंद्रावत 55.61लाख रुपए 460
बामनबर्डी 55.89लाख रुपए 392
बराड़ा 59.41 लाख रुपए 341
फुसरिया 74.52 लाख रुपए 246
पालराखेड़ा 49.28लाख रुपए 332
मड़ावदा 53.17लाख रुपए 351
मजीरिया 95.30 लाख रुपए 540
धाकड़खेड़ी 36.46लाख रुपए 144
सांकरियाखेड़ी 54.53 लाख रुपए 361
टामोटी 60.27 लाख रुपए 326
50 हजार से 1 लाख लीटर क्षमता की बनेंगी टंकियां
घर घर पानी पहुंचाने के लिए गांव-गांव में पेयजल टंकियों का निर्माण किया जाएगा। नल कनेक्शनों की संख्या के अनुसार कहीं 50, 75 हजार और 1 लाख लीटर क्षमता की पेयजल टंकी बनाई जाएगी।