केरोसिन डालकर युवक ने किया आत्मदाह
नीमच | सोमवार की दोपहर नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सावन गांव में एक 22 वर्षीय युवक ने खुद पर केरोसिन डाल कर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार विजय पिता रमेश चंद्र मोरी (22) ने अज्ञात कारणों के चलते घर में खुद के ऊपर केरोसिन डाल आग लगा ली। झुलसने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के वक्त घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था । जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई।