पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 50 से अधिक समाजों के पदाधिकारी सद््भावना रैली का बने हिस्सा

50 से अधिक समाजों के पदाधिकारी सद््भावना रैली का बने हिस्सा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जात-पात के बंधनों से मुक्त होकर सबसे पहले खुद को भारतवासी मानने का संदेश लेकर सोमवार को सद्भावना रैली का कारवां शहर के प्रमुख मार्गों से निकला, जिसका शहरवासियों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। लगभग 2000 लोगों ने रैली में हिस्सा लेकर प्रेम, भाईचारे, स्नेह का संदेश दिया। रैली का नेतृत्व जिला और पुलिस प्रशासन ने किया। रैली में जिले के जनप्रतिनिधि और समाज के सभी वर्गों के प्रमुख पदाधिकारी, आमजन, अजाक्स एवं सपाक्स के पदाधिकारी शामिल हुए।

जिला पुलिस बल नीमच, विशेष सशस्त्र बल, सीआरपीएफ, जी.आर.पी, रैपिड एक्शन फोर्स एवं होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी रैली में हिस्सा लिया। जिले के लगभग 50 से अधिक समाज के प्रमुख पदाधिकारी रैली का हिस्सा बने और अनेकता में एकता का संदेश दिया। जिला मुख्‍यालय पर सोमवार को सुबह 8 बजे से सद्भावना रैली फव्‍वारा चौक नीमच से प्रारंभ हुई। रैली में विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष अवन्तिका मेहरसिंह जाट, पार्षदगण, नपा अध्‍यक्ष राकेश जैन, कलेक्‍टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह, पुलिस अधीक्षक टी के िवद्यार्थी, जिला पंचायत मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव, अपर कलेक्‍टर विनय कुमार धोका, डिप्टी कलेक्‍टर, अनुविभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्‍या में अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे। रैली फव्वारा चैक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए गांधी वाटिका पर समाप्त हुई। प्रारंभ में बोहरा समाज का आकर्षक बैण्ड देशभक्ति की धुनें बजाता हुआ रैली के आगे चल रहा था। रैली का आह्वान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी ने किया था। रैली में विधायक ने हिन्दू, मुस्लिम, सिख, इसाई भाई-भाई बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष ने सौहार्द बनाए रखने में लोगों की सराहना की। कलेक्टर ने कहा भारत बंद के दौरान हुई हिंसा को देखते हुए रैली का आयोजन किया गया है।पुलिस अधीक्षक ने जाति-वाद के बंधन से हटकर विकास की राह पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा असामाजिक तत्व विभिन्न वर्गों में दरार डालने का काम कर रहे है, पुलिस उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने सभी से भाईचारे, प्रेम, स्नेह से मिलजुलकर रहने की अपील की।

रैली फव्वारा चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए गांधी वाटिका पर समाप्त हुई, नेतृत्व जिला और पुलिस प्रशासन ने किया

सद्भावना रैली में शामिल पुलिसकर्मी।

खबरें और भी हैं...