पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भावांतर में पंजीयन पर्ची पर ही योजना का लाभ दिया, शिकायत

भावांतर में पंजीयन पर्ची पर ही योजना का लाभ दिया, शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी में भावांतर योजना में गड़बड़ी की शिकायत कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रमसिंह को मिली है। बिना उपज पंजीयन पर्ची के आधार पर योजना का लाभ देने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने इसकी जांच के लिए टीम गठित की है।

किसानों ने शिकायत में बताया मंडी में व्यापारियों से सांठगांठ के चलते पंजीयन पर्ची पर लहसुन बेची जा रही है। कलेक्टर ने एडीएम विनय कुमार धोका को जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन की विशेष टीमें बनाकर खरीद केंद्रों पर जांच करवाई जा रही है। कलेक्टर ने किसान संगठनों की बैठक कर उनसे चर्चा की। किसान यूनियन जिला अध्यक्ष अर्जुनसिंह बोराना ने कहा भावांतर में किसानों के साथ छलावा हो रहा है। किसानों से दूध 18 से 20 रुपए प्रति लीटर में खरीदा जा रहा है। इसके भाव 50 रुपए प्रति लीटर किए जाए। डोडाचूरा की सरकार ने अब तक खरीदी नहीं की, मंडी में किसानों की उपज के लिए बनाए शेड पर व्यापारियों ने कब्जे जमा रखे हैं। किसानों की समस्याओं के निराकरण तथा मंडियों में व्यवस्था सुधारने के लिए कलेक्टर ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की टीमें बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए है। किसान यूनियन महामंत्री सत्तु पाटीदार, उपाध्यक्ष बद्रीलाल गुर्जर, कालू पाटीदार, राहुल पाटीदार, ढुलेसिंह सिसोदिया, मनोहर सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

किसान सीधे शिकायत करें

कुछ किसानों ने भावांतर में गड़बड़ी की शिकायत की है। जिसकी जांच करवाई जा रही है। किसान किसी भी तरह की परेशानी होने पर सीधे शिकायत करें। उनका तत्काल समाधान किया जाएगा। कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर, नीमच

खबरें और भी हैं...