मंदसौर | कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की रबी 2017-18 की बैठक डॉ. अशोक कृष्ण अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय में हुई। जीएस कुलमी ने केंद्र के गत छह माह की गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट एवं अगली प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी दी। डॉ. कृष्ण ने अंतरवर्तीय फसलों को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार एवं प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को जागरूक करने की बात कहीं। डॉ. एस.एन. मिश्रा ने पानी की बचत, मृदा संरक्षण तथा मृदा स्वास्थ्य पत्रक का फीडबैक लेने की बात कही। बैठक में भगवानसिंह शक्तावत, वैज्ञानिक डॉ. मिश्रा, डॉ. सी.पी. पचौरी नीमच, डॉ. एस.बी. शर्मा रतलाम मौजूद थे। संचालन डॉ. आर.सी. आसवानी ने किया। आभार डॉ. जी.एस. चुण्डावत ने माना।