नीमच | भागिनी निवेदिता सार्ध शती के तहत कहानी कहो प्रतियोगिता शुक्रवार को शहीद पार्क में हुई। इसमें 15 से अधिक बच्चों सीख देती कहानियों को सुनाया। बच्चों ने बाज की सीख, बुद्धिमान साधु, हमें दूसरे की नकल नहीं करना चाहिए, साधु की ज्यादा होशियारी जैसी कहानी सुनाकर रोमांचित कर दिया। भगवती पंत, लक्ष्मी प्रेमाणी ने प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए। इसमें प्रथम चंचल कुंवर, द्वितीय तेजस्विनी पजिया, सोनम कुंवर रही। सुधा महावर और निशा राठौर ने पुरस्कार वितरित किए।