नीमच | नगरपालिका ने फलमंडी चौराहे पर लाल पत्थर से कलात्मक रूप से विजय स्तंभ बनाने का काम शुरू कर दिया है। यह स्तंभ शहीदों की याद में बनाया जा रहा है। नपाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया 95 हजार रुपए की लागत से विजय स्तंभ बनाया जाएगा और चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। स्तंभ करीब 15 फीट ऊंचा होगा और दो भागों में बनाया जाएगा। स्तंभ निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है और 15 में दिन पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। इससे शहर का सौंदर्यीकरण होगा और चौराहा आकर्षक नजर आएगा।