जिले में किसान आंदोलन की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अभी से तैयारी में लग गया है। शुक्रवार को पुलिस ने आंदोलन और रैलियों के दौरान कार्रवाई करने के लिए बलवा ड्रिल की। एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने इसका निरीक्षण किया।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने एवं किसी भी कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। जनरल परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों बलवा ड्रिल की गई और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की ट्रेनिंग भी दी गई। नगर पुलिस अधीक्षक टीसी पंवार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद नरेंद्र सौंलंकी, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय, थाना प्रभारी नीमच सिटी दीपक खत्री, थाना प्रभारी मनासा किशोर पाटनवाला, थाना प्रभारी जीरन आर.सी. डांगी, थाना प्रभारी जावद संजयसिंह हिंडोलिया सहित 03 सूबेदार, 07 उपनिरीक्षक, 05 सहायक उपनिरीक्षक, 12 प्रधान आरक्षक एवं 111 आरक्षकों सहित कुल 143 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भाग लिया। बलवा ड्रिल के दौरान पुलिस द्वारा बलवाइयों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया जाकर टीयर गैस एवं गोलियों का भी उपयोग किया गया। इस दौरान 02 बलवाई भी घायल हुए।
बलवा परेड में शामिल पुलिस अधिकारी।