पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जावद कॉलेज में ऑडिटोरियम एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5 .18 करोड़ रुपए जारी

जावद कॉलेज में ऑडिटोरियम एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5 .18 करोड़ रुपए जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जावद के शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय को ऑडिटोरियम, 6 अतिरिक्त कक्ष के निर्माण, सिविल एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए 5 करोड़़ 18 लाख 77 हजार रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इसमें 1 करोड़ 65 लाख 68 की लागत से ऑडिटोरियम बनेगा। 3 करोड 53 लाख 9 हजार रुपए में 6 अतिरिक्त कक्ष निर्माण के साथ सिविल एवं विद्युतीकरण का काम किया जाएगा।

जावद कॉलेज के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कमलेश सारड़ा ने बताया सामान्य तौर पर इतनी बड़ी राशि 2500 से अधिक विद्यार्थियों वाले कॉलेज को ही मिली है लेकिन विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के प्रयास से जावद कॉलेज को यह राशि दी गई है। ऑडिटोरियम सर्वसुविधायुक्त और अत्याधुनिक तकनीक से बनेगा। कॉलेज प्राचार्य डीएल अहीर एवं छात्रसंघ अध्यक्ष कृतिका सोनी, उपाध्यक्ष पूजा टेलर, सचिव गोपेश श्योपुरा, सह सचिव रानू माली ने कहा इससे नई सुविधा मिलेगी।

सिंगोली कॉलेज का काम जारी-सिंगोली कॉलेज में भवन निर्माण का काम चल रहा है। सिंगोली में भवन नहीं था और कॉलेज शासकीय उमावि के भवन में संचालित हो रहा था। सिंगोली को 1 करोड़ 33 लाख 18 हजार की राशि स्वीकृत हुई। वर्तमान में भवन का काम चल रहा है। जल्द कॉलेज का भवन बनेगा और विद्यार्थियों को भवन की सौगात मिलेगी।

खबरें और भी हैं...