पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी के साथ बढ़ी बिजली खपत डेढ़ महीने में 50 ट्रांसफॉर्मर जले

गर्मी के साथ बढ़ी बिजली खपत डेढ़ महीने में 50 ट्रांसफॉर्मर जले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी में बिजली खपत बढ़ने से ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ रहा है। अप्रैल में 10 फीसदी खपत बढ़ी थी। जो मई के दूसरे पखवाड़े में 20 फीसदी हो गई। डेढ़ महीने में जिले में 50 ट्रांसफॉर्मर जल गए हैं। जबकि 1 अप्रैल 2017 से 15 मई 2018 तक के आंकड़ों पर नजर डाले तो जले हुए 1400 ट्रांसफॉर्मर बिजली कंपनी कार्यालय में पहुंचे हैं।

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली खपत बढ़ रही है। इसका असर ट्रांसफॉर्मर पर पड़ रहा है। गांवों में अघोषित कटौती व ट्रांसफॉर्मर जलने से सप्लाई बंद होने पर लोगों को रात अंधेरे में गुजारना पड़ रही है। नीमच ब्लॉक के गोपालपुरा, भोपतपुरा, गांधीनगर, चीताखेड़ा, रामनगर विद्युत ग्रिड से घसुंडी, मोरवन, डीकेन, चेनपुरा फीडर से जुड़े ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट और ट्रेपिंग की समस्या आ रही है।

बिजली कंपनी शहर में चैकिंग अभियान शुरू किया। इसमें खुलासा हुआ कि करीब 750 मकानों में एसी लगाए लेकिन लोड बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं दिया। इसका असर ट्रांसफॉर्मर पर आ रहा है। केबल व ट्रांसफॉर्मर जलने से बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है। सामान्य तौर पर एक ट्रांसफॉर्मर पर 60 एंपीयर लोड रहता है। लेकिन कई ट्रांसफॉर्मरों में दिनों 110 एंपीयर चल रहा है। शहर के अधिकांश फीडरों पर डेढ़ से दो गुना लोड हो जाने से लाइनों में फाल्ट हो रहे हैं।

प्री-मानसून मेंटेनेंस 2 जून से

बिजली कंपनी द्वारा दो जून से शहर में प्री-मानसून मेंटेनेंस किया जाएगा। इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें 11 केवीए फीडरों पर अलग-अलग दिन सुबह 7 से 11 बजे तक कटौती की जाएगी। कार्य अनुसार समय में बढ़ोतरी की जा सकेगी। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में सुबह के समय परेशान होना पड़ेगा।

जांच दल गठित किए हैं

चार कर्मचारियों का दल गठित किया है। जिन उपभोक्ताओं के बिल लोड से कम आ रहे है। उनके घर पर लगे मीटर व लोड की चैकिंग की जा रही है। जिनके यहां एसी चल रहे और बिल 100 यूनिट से कम आ रहा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीके बाल्दी, सहायक यंत्री शहरी क्षेत्र बिजली कंपनी

खबरें और भी हैं...