पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रधानमंत्री लोकतंत्र को खत्म कर रहे, कांग्रेस ने फूंका पुतला

प्रधानमंत्री लोकतंत्र को खत्म कर रहे, कांग्रेस ने फूंका पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजय टॉकीज चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता।

भास्कर संवाददाता | नीमच

कर्नाटक चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यपाल पर दबाव बनाकर अल्पमत की पार्टी को सरकार बनाने के लिए बाध्य किया है। चुनाव में खुलेआम धन-बल का उपयोग किया।

यह बात शुक्रवार को विजय टॉकीज चौराहे पर पीएम मोदी का पुतला दहन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना ने कही। कांग्रेस नेताओं ने कहा मोदी ने संविधान को ताक पर रख दिया है तथा लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। सार्वजनिक मंच से जिस प्रकार विरोधियों को धमकियां दे रहे हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। प्रवक्ता ब्रजेश मित्तल, सुरेश जायसवाल, राकेश अहीर, धर्मेंद्र परिहार, पुष्कर चौहान, रामप्रसाद सालवी, पूर्व सरपंच मोहनसिंह, विनोद सिंह, ओम जाट हरनावदा, पर्वत सिंह जाट, करण सिंह जाट, मुकेश बांस खेड़िया, विकास यादव, सोनू यादव आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...