नीमच | जिला संगीत कलाकार संघ द्वारा वाइस आफ मालवा मेवाड़ 2018 के फाइनल कार्यक्रम को लेकर बैठक 20 मई शाम 4 बजे गांधी वाटिका में होगी। प्रवक्ता अर्जुनसिंह जायसवाल ने बताया जिन कलाकारों ने पूर्व में सेमीफाइनल में चयनित हो चुके वे सभी कलाकार उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष शांतिलाल गोयल के मार्गदर्शन में बैठक में संगीत कलाकार संघ के विकास एवं सदस्यता अभियान पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।