पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरे चारे के लिए नेपियर घास लगाएं

हरे चारे के लिए नेपियर घास लगाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | कृषि विज्ञान केंद्र नीमच की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक प्रशासनिक भवन के सभाकक्ष में हुई। बैठक में अतिथि मंदसौर के उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अशोक कृष्णा रहे। विशेष अतिथि डॉ. एस. एन. मिश्रा, डाॅ. शैलेंद्र द्विवेदी, डाॅ. जी.एस. कुल्मी, डाॅ. एस.बी. शर्मा रहे। बैठक में केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. सी.पी. पचौरी ने पिछली बैठक में दिए गए सुझावों पर केन्द्र द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिवेदित अवधि में केंद्र द्वारा संचालित गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन वाचन किया। डाॅ. कृष्णा ने जिले की जैव विविधता को देखते हुए बीज संग्रहण एवं कृषि संग्रहालय की संभावना बताई। साथ ही जैविक खाद, नरवई को न जलाना, बायो फर्टीलाइजर का उपयोग, मिट्टी परीक्षण जैसे तथ्यों पर किसानों को जागृत करने का आग्रह किया। डाॅ. एस. बी. शर्मा ने हरे चारे की वर्षभर उपलब्धता हेतु नेपियर घास को लगाने का सुझाव दिया। बैठक में कृषि, उद्यानिकी, जल संसाधन, पशु चिकित्सा, एमपी एग्रो, इफको, मत्सय विभाग, महिला एवं बाल विकास, उज्जैन दुग्ध संघ, प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे। संचालन कृषि विस्तार वैज्ञानिक डॉ. पीएस नरूका ने किया। आभार डाॅ. एस. एस. सारंगदेवोत ने माना।

खबरें और भी हैं...